Home / संताल परगना / भाजपा की रणनीति से दुमका नगर परिषद चुनाव में परिवर्तन की शुरुआत तय: आदित्य साहू

भाजपा की रणनीति से दुमका नगर परिषद चुनाव में परिवर्तन की शुरुआत तय: आदित्य साहू

दुमका।झारखण्ड देखो
दुमका नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में होटल सुविधा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, गोड्डा के पूर्व विधायक और दुमका नगर परिषद चुनाव के प्रभारी अमित मंडल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, और भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अमिता रक्षित ने भाग लिया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नगर परिषद चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह दुमका की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस चुनाव में नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस चुनाव को मिशन के रूप में लें और बूथ स्तर पर पूरी ताकत से काम करें।रूपेश मंडल ने बैठक के अंत में कहा कि दुमका जिला संगठन पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में है, और भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के साथ दुमका नगर में परिवर्तन की शुरुआत होगी।बैठक में दुमका नगर परिषद चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, प्रमुख, और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *