दुमका: जिले में रंगदारी और लेवी वसूली की साजिश रच रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी जंगल-झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पिछले तीन-चार दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि नीनीहाट-सिन्दुरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी के ठेकेदारों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी और लेवी के लिए धमकाया जा रहा है। सूचना के बाद संबंधित क्षेत्रों में चौकीदारों एवं गश्ती दल को सतर्क कर निगरानी बढ़ा दी गई थी।दिनांक 15.02.2026 को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नौखेता पहाड़ के पास 5-6 व्यक्ति आपराधिक योजना बना रहे हैं तथा उनके पास अग्नेयास्त्र भी है। सूचना पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन व्यक्तियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
1.देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया (35 वर्ष), सा० ठेंगीमोड़
2.माधव आचार्य (28 वर्ष), सा० धरमपुर
3.नरेश कुमार मंडल (26 वर्ष), सा० सिन्दुरिया
तीनों थाना रामगढ़, जिला दुमका के निवासी हैं। वहीं पारण मिर्धा एवं अर्जुन मिर्धा, दोनों सा० सिन्दुरिया (कमरटोला), थाना रामगढ़, जिला दुमका, मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बरामदगी:-छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया
एक देशी पिस्तौल
दो जिंदा कारतूस
एक फोल्डिंग चाकू
सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार (रजि. नं. JH04 AD 2426)
बरामद सामान को विधिवत जब्ती सूची बनाकर कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
पु०अ०नि० मनीष कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़
पु०अ०नि० रमेश भगत
स०अ०नि० अशोक कुमार चौरसिया
हव० बाबूराम किस्कू
आ०/118 देवीलाल सोरेन
आ०/414 बाबूधन टूडू
स०आ०/102 अमित कुमार
स०आ०/04 तापस मंडल
स०आ०/67 सुदर्शन कुमार सेन
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में रंगदारी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।








