Home / संताल परगना / उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पेयजल समस्याओं पर सख्त निर्देश

उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पेयजल समस्याओं पर सख्त निर्देश

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निदान हेतु संचालित नियंत्रण कक्ष की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में प्रमंडल संख्या-1 एवं 2 की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया तथा कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य अनुशासन की जांच की गई। इसके अतिरिक्त कैश बुक रजिस्टर, पत्राचार से संबंधित निर्गत पंजी का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया।

उपायुक्त द्वारा कंट्रोल रूम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। इस दौरान नियंत्रण कक्ष में कार्यरत ऑपरेटरों से उनके दायित्वों एवं दैनिक कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें आमजनों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि पेयजल संबंधी नियंत्रण कक्ष को यथाशीघ्र पूर्ण रूप से सुचारू किया जाए, ताकि ग्रीष्म ऋतु में उत्पन्न होने वाली जल समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन से संबंधित प्रतिदिन का विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में संधारित किया जाए तथा इसकी सतत निगरानी की जाए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *