दुमका:दुमका में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित वीणा मेमोरियल ए डिवीज़न का फाइनल मुकाबला सोल क्रिकेट एकेडमी ए एवं जूनियर कैंप के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सोल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 296 रन बनाए। शुभांसु वर्मा ने 96 एवं रिंकू ने 52 रन बनाए। सुमित कुमार सिंह ने 3 विकेट लिए।
जवाब में जूनियर कैंप 33 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। अंकुश राउत ने 71, संजय सुरीन ने 41 एवं विक्की कुमार ने 39 रन बनाए। शुभांसु वर्मा ने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
सोल क्रिकेट एकेडमी ए ने 44 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
शुभांसु वर्मा को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अंकुश राउत को बेस्ट बल्लेबाज घोषित किया गया।
विजेता टीम को 15,000 रुपये एवं उपविजेता टीम को 10,000 रुपये दिए गए। आयोजन में निर्णायक, स्कोरर एवं ग्राउंड्समैन को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







