Home / संताल परगना / झारखंड के 4345 पंचायतों को ₹2254 करोड़: गांवों के समग्र विकास को मिलेगी रफ्तार – सुनील सोरेन

झारखंड के 4345 पंचायतों को ₹2254 करोड़: गांवों के समग्र विकास को मिलेगी रफ्तार – सुनील सोरेन

दुमका:केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के 4345 पंचायतों को 15वें वित्त आयोग के तहत करीब 2254 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस फंड से राज्य के गांवों के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि आवंटित होने पर राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को हृदय से धन्यवाद।
उन्होंने बताया कि इस राशि से प्रत्येक पंचायत को औसतन लगभग 52 लाख रुपये मिलेंगे। इस फंड का उपयोग ग्रामीण सड़कों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और पंचायत भवनों के विकास में किया जाएगा।
सुनील सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार का हर कदम आम जनता, खासकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र से यह भी आग्रह किया कि इस राशि के उपयोग की सख्त मॉनिटरिंग की जाए, ताकि धन का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *