Home / News / सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: सेमेस्टर-6 पास सभी छात्र कर सकेंगे चौथे वर्ष की पढ़ाई

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: सेमेस्टर-6 पास सभी छात्र कर सकेंगे चौथे वर्ष की पढ़ाई

SKMU, Dumka

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने स्नातक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सेमेस्टर-6 पास या प्रमोटेड सभी विद्यार्थी चौथे वर्ष की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इसके लिए 75 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता नहीं होगी।

विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एनईपी नोडल अफसरों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, डायरेक्टर स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. पूनम हेम्ब्रम और एनईपी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपक कुमार दास सहित सभी महाविद्यालयों के नोडल ऑफिसर उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यार्थियों को सेमेस्टर-6 के बाद उपलब्ध तीन विकल्पों की जानकारी दी गई:

  1. यूजी डिग्री के साथ एग्जिट – सेमेस्टर-6 के बाद पढ़ाई छोड़ने पर सामान्य यूजी डिग्री मिलेगी।
  2. यूजी ऑनर्स – चौथे वर्ष की पढ़ाई जारी रखकर ऑनर्स डिग्री प्राप्त की जा सकेगी।
  3. यूजी ऑनर्स विद रिसर्च – 75% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रिसर्च विकल्प चुन सकेंगे।

बैठक में री-एंट्री प्रावधान पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत एग्जिट लेने वाले विद्यार्थी बाद में पुनः नामांकन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों तक एनईपी के तहत उपलब्ध विकल्पों की सही जानकारी पहुँचाएँ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *