Home / News / प्रधानमंत्री की घोषणा से महिलाओं में हर्ष –डॉ लुईस मरांडी

प्रधानमंत्री की घोषणा से महिलाओं में हर्ष –डॉ लुईस मरांडी

झारखण्ड सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने नववर्ष पर देश भर में मातृत्व मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अब छह हजार रुपये दिये जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे देश की महिलाओं के लिए हर्ष का विषय है। कहा कि प्रधानमंत्री ने इससे पूर्व उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम कर चुके हैं। कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने गांव में रहने वालों को भी बड़ी राहत दी है। खास तौर पर सबको अपना ठौर व आसरा के लिए नौ लाख रुपये तक ऋण लेने पर तीन फीसद और 12 लाख तक ऋण लेने पर चार फीसद की छूट काफी राहत भरा है। इतना ही नहीं दो लाख रुपये तक के ऋण में भी तीन फीसद ब्याज की छूट की घोषणा ग्रामीणों के लिए काफी मददगार साबित होगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने छोटे स्तर के व्यवसायियों को भी राहत देने का काम किया है। केंद्र ही नहीं राज्य की रघुवर सरकार भी सूबे के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है। दो साल की रघुवर सरकार ने जनहित में कई बड़े निर्णय लिये हैं और इसका सुखद परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है। कहा कि आनेवाले दिनों में केंद्र और राज्य की सरकारें जनहित में कई अहम फैसले लेकर सबका साथ सबके विकास के वायदे को पूरा करके दिखाएगी।सरकार के स्तर से तयशुदा मापदंड के तहत नैकाफ नामक एजेंसी के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति में विलंब और इसकी सरकारी प्रक्रिया में फंस रही पेंच को सूबे की समाज कल्याण मंत्री ने गंभीरता से लिया है। दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि वे इस मामले में कृषि सचिव व दुमका के उपायुक्त से बात करेंगी और किसानों को धान अधिप्राप्ति के मामले में हो रही परेशानी को दूर कराने की पहल करने को कहेंगी। मंत्री ने कहा कि बटाइदारों के मामले में भी वे कृषि सचिव व उपायुक्त से बातचीत करेंगी। एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि दुमका में स्थापित ट्राइबल रिसर्च इंस्टीच्यूट(जनजातीय शोध संस्थान ) के शाखा कार्यालय को अविलंब दुरुस्त किया जाएगा। कहा कि आने वाले दिनों में यहां टीआरआइ का अपना भवन बनाया जाएगा। इसके लिए दुमका के उपायुक्त को जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल वर्तमान में राजकीय जनपुस्तकालय में चल रहे टीआरआइ के शाखा कार्यालय को दुरुस्त करने के लिए अविलंब पहल करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग की ओर से टीआरआइ के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है। जिला अध्यक्ष निवास मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, गरीब दास, विजय कुमार, अजय पाठक, जितेंद्र साह, प्रकाश गंधर्व, कृष्णमुरारी सिंह ,प्रदीप मिश्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *