Home / News / सिदो-कान्हु मुर्मू विवि का दीक्षांत समारोह 20 को , आयोजन के लिए समितियों का गठन

सिदो-कान्हु मुर्मू विवि का दीक्षांत समारोह 20 को , आयोजन के लिए समितियों का गठन

दुमका.
सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में अब 17 के बजाय 20 जनवरी को
दीक्षांत समारोह होगा। यह बदलाव राज्यपाल के व्यस्त कार्यक्रम को देखते
हुए किया गया है। समारोह के सफल आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया
गया है। सोमवार को कुलपति के ओएसडी राजकुमार झा ने बताया कि 17 जनवरी को
समारोह मनाया जाना था। इसे कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू को संबोधित करना था।
इसी दिन विधानसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है, राज्यपाल इसे संबोधित करती
हैं। एक ही दिन में वे दो जगह पर शामिल नहीं हो सकती है। इसलिए तिथि को
बढ़ाकर 20 जनवरी किया गया है।दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए कई
समितियों का गठन किया गया है। इसमें 12 सदस्यीय संचालन समिति के अध्यक्ष
के रूप में कुलपति डॉ. कमर अहसन है, 12 सदस्यीय स्वागत समिति में संयोजक
प्रतिकुलपति डॉ. सत्यनारायण मुंडा होंगे, संचालन डॉ. विनोद कुमार झा
करेंगे। 16 सदस्यीय उपाधि वितरण समिति का संयोजक परीक्षा नियंत्रक डॉ.
संजीव कुमार सिन्हा व सह संयोजक राजकुमार झा होंगे। तीन सदस्यीय आमंत्रण
समिति के संयोजक राजकुमार झा, चार सदस्यीय पंजीयन व गाउन वितरण समिति के
संयोजक डॉ. आरके दास, पांच सदस्यीय प्रकाशन समिति के संयोजक डॉ. विनोद
कुमार झा, आठ सदस्यीय भोजन समिति के संयोजक डॉ. पीके वर्मा, दस सदस्यीय
पंडाल व सज्जा समिति के संयोजक डॉ. केएन झा, तीन सदस्यीय गार्ड ऑफ ऑनर के
लिए संयोजक डॉ. शमशाद उल्लाह, चार सदस्यीय भ्रमण भुगतान समिति के संयोजक
डॉ. केएन झा, चार सदस्यीय परिवहन समिति के संयोजक डॉ. एसएन मिश्रा व दो
सदस्यीय राजभवन सज्जा समिति के संयोजक कुलसचिव डॉ. पीके घोष बनाये गए
हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *