दुमका।
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन से जनता के अंदर गुस्सा भरा हुआ है। खरसांवा में सीएम रघुवरदास का विरोध जनता की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन कर राज्य सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है।दुमका स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हेमंत ने कहा कि राज्य में सरकार का जहां भी विरोध होता है, उसका आरोप झामुमो पर लगा दिया जाता है। जबकि यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर रघुवर सरकार जल्द ही संशोधन को वापस नहीं लेती है तो ऐसे विरोध का सामना सरकार को हर जगह करना पड़ेगा। हेमंत ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने झामुमो से राय मांगी है। पीएमओ कार्यालय से झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र आया है। इस पत्र के आलोक में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन जल्द ही पार्टी की राय से पीएमो को अवगत करायेगी। झारखंड में अपराध को लेकर हेमंत ने कहा कि देश के कुल आपराधिक घटनाओं में अकेले झारखंड में 25 फीसदी घटनाएं हुई हैं। रघुवर सरकार में आपराधिक घटनाओं में पूरजोर इजाफा हुआ है। सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।मोके पर हेमंत ने भाजपा सरकार के जन विरोधी फैसले के खिलाफ पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का एक सन्देश पत्र भी जारी किया जिसमे आदिवाशी –मूलवासी की पहचान मिटी ,रोजगार गया ,खेत और खलियान गया लिखा था . हेमंत ने कहा की रघुवर सरकार केंद्र का ज़ेरॉक्स कॉपी है .मोके पर जिला अध्यक्ष सुबाष सिंह ,रवि यादव आदि मोजूद थे.
रघुवर सरकार में आपराधिक घटनाओं में पूरजोर इजाफा हुआ-हेमंत सोरेन








