Home / News / भाजपा सरकार ने राज्य को गर्क में ढकेलने का काम किया है – अकील अख्तर

भाजपा सरकार ने राज्य को गर्क में ढकेलने का काम किया है – अकील अख्तर

पाकुड़। विनोद रविदास
झामुमो के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने जनसभा में कहा सरकार गरीब,मजदूरो एवं किसानों के हित से कोई लेना देना नही है.पाकुड़ जिले के अंतर्गत प्रखंड के गंधाइपुर गांव हरिगंज में झामुमो कार्यकर्ताओ की जनसभा शुक्रवार को देर शाम को आयोजित हुई .जिसमें झामुमो के केंद्रीय सचिव व पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने भाग लिया ।मोके पर झामुमो संगठन को मजबूत सुनिशचित करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही साथ 10-10 नये कार्यकर्त्ता को झामुमो संगठन में जोड़ने का निर्देश दिया। अख्तर ने कहा कि झारखण्ड में चल रही सरकार को गरीबो,मजदूरों,किसानों के हितो से कोई लेना – देना नहीं है कार्यकर्त्ता संगठन का पूंजी हैऔर उनके सम्मान व स्वाभिमान का ख्याल रखना हम सभी का दायित्व है भाजपा सरकार आज शहर में होल्डिंग टैक्स दस गुणा बढा दिया गया है यह बहुत दुःख की बात है । अकिल ने कहा कि झामुमो जमीनी पार्टी है वीर शिबू सोरेन जी बड़ी मेहनत से झारखण्ड राज्य को अलग कराया और खुशहाल बनाने का काम किया. भाजपा सरकार राज्य को गर्क में ढकेलने का काम किया गया. पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन के बहाने आदिवासियों व मूलवासियों को जमीन से बेदखल करना चाहती है भूमि अधिग्रहण बिल की कीमत चार गुणा बढ़ा दी गई है। कांग्रेस को छोड़ कर झामुमो का दामन थामा सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्त्ता अकिल अख्तर से माला पहन कर झामुमो में योगदान वजीर शेख के नेतृत्व में किया ।मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,शाहिद इक़बाल,ए गांगुली,अफिफ् अमसल, हाजी सिराजुल शेख,महबूब आलम,मास्टर अमीन, महफिजूर रहमान,मुस्लोउद्दीन शेख,मैनुल हक़,साबिर अली,मुकलेशुर रहमान,कमलेश सह आदि मौजूद थे।
………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *