Home / News / नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की महिलाओ ने किया थाली बजाकर प्रदर्शन

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की महिलाओ ने किया थाली बजाकर प्रदर्शन

दुमका .
उपराजधानी में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को महिला कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार चौक में थाली बजाकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जिला महिला संघ की सचिव अरबी खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करीब आधा घंटा तक प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर देशवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साजिश के तहत नोटबंदी का ऐलान किया। इसका फायदा सबसे ज्यादा संपन्न और कद्दावर नेताओं को मिला। जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई जमा करने के लिए बैंक के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं। कितनों का व्यवसाय उजड़ गया। बड़ी संख्या में लोग काम से हाथ धो बैठे। ऐसी योजना से गरीबों को नहीं उद्योगपतियों को लाभ हुआ है। आज तक एक भी उद्योगपति लाइन में खड़ा नजर नहीं आया। कहा कि अभी और संकट का सामना करने के लिए लोगों को तैयार होना होगा। प्रदर्शन करनेवालों में रिया कुमारी, नेहा प्रिया, सोनाती टुडू, संगीता कुमारी, मंजू दास, प्रेम कुमार साह, महेश राम चंद्रवंशी, संजीत कुमार सिंह , शहरोज शेख, स्टीफन मरांडी, गणेश मिर्धा, संतोष किस्कू आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *