Home / News / जल्द ही इलामी पंचायत को मॉडल ग्राम बनाया जायेगा – ए मुथुकुमार

जल्द ही इलामी पंचायत को मॉडल ग्राम बनाया जायेगा – ए मुथुकुमार

पाकुड़।
झामुमो के केंद्रीय सचिव-सह-पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने पाकुड़ उपायूक्त ए मुथुकुमार से मिल कर सदर प्रखंड के इलामी पंचायत को मॉडल ग्राम का सौंदर्यकरण एवं आवश्यक मुलभुत पर विचार विमर्श किया। अख्तर ने उपायुक्त से इलामी ग्राम में बैंक,स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा हेतु विद्यालय का निर्माण करने की मांग किया. इलामी पंचायत के गरीब,बीपीएल धारक को प्रधानमंत्री आवास, बीड़ी आवास,वृद्धा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने की बात अकिल अख्तर ने कही इसके अलावा पाकुड़ प्रखंड के सभी पंचायतों को सरकारी मुलभुत योजनाओं का लाभ बीपीएल धारको को मिलनी चाहिए ।उपायुक्त ने पूर्व विधायक को आश्वासन दिया की हर सम्भव प्रयासरथ हूँ, इलामी को बहुत जल्द मॉडल ग्राम बनाने का प्रयास करूँगा ।उपायुक्त ने कहा जो बीपीएल धारक है कोई लाभ से वंचित नहीं रहेगा , मेरा प्रयास रहेगा की सरकार का लाभ गरीबो को मिले। मोके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शाहीन परवेज,शाहिद इक़बाल,मास्टर अमीन, बबलू शेख,महबूब आलम,अलेकुल आलम आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *