Home / News / कपड़ा ब्यवसायी संजय भालोटिया का कातिल गिरफ्तार

कपड़ा ब्यवसायी संजय भालोटिया का कातिल गिरफ्तार

दुमका
उपराजधानी दुमका के कपड़ा ब्यवसायी संजय भालोटिया की निर्मम हत्या पर से
पर्दा उठाते हुए पुलिस ने इस घटना मे शामील दो अपराधियो को गिरफ्फतार कर
लिया और इनके पास से एक लोडेडे देशी कट्टा एक गोली, नगद 9500/ रुपये,
घटना मे शामील कला-लाला पल्सर मोटर साईकिल– जेएच 17जी-8505 और एक मोबाईल
बरामद किया गया.बुधवार को दुमका एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय
कक्ष मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे उक्त जानकारी दी.
3217
एसपी प्रभात ने बताया कि दोनो गिरफ्फतार अपराधी गोड्डा के अंतर्गत पोरैयाहाट के खरकचिया
का जुमन अंसारी और देवडाड़ का मुरर्तुजा अंसारी है . पुलिस गिरफ्फत से
दूर दो अपराधी हरीश अंसारी देवदाड़ के तालझारी का है जबकी लडल अंसारी भी
देवडाड़ के बांझी का है. प्रभात ने बताया कि इसके लिये पुलिस टीम का
गठन किया गया जिसमे डीएसपी-1 अशोक कुमार सिहं, डीएसपी-2 रोशन गुड़ीया,
जमा थानाप्रभारी फलगूनी पासवान, रामगढ थाना प्रभारी मनोज कुमार राय,
काठीकुंड थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, नगर थाना के एस आई राम चरित्र पाल
और मु. थाना के धर्मवीर सिहं शामिल थे. एसपी के अनुसार अपराधी पूर्व से
ही संजय की रेकी कर रहे थे और उनको जनकारी थी की हटिया के दिन पैसा तगादा
करके ले जाता है . हत्या के दिन लुटपाट के इरादे से संजय का अपराधीयो ने
पीछा किया और नही रुकने पर गोली मार दी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो
गयी. बता दे की 3 जनवरी को कपड़ा ब्यवसायी संजय भालोटिया कड़बिन्दा हाट
से तगादा करके वापस दुमका लौट रहा था और अपराधियो ने लूटपाट के लिये संजय
को गोली मार दी और उसकी मौत हो गयी थी.इस घटना के विरोध मे शहर की
दुकाने बंद रही और नूक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *