Home / News / विकास योजनाओं की सुरक्षा ही मेरी प्राथमिकता होगी- मयूर पटेल

विकास योजनाओं की सुरक्षा ही मेरी प्राथमिकता होगी- मयूर पटेल

दुमका ।
उपराजधानी ही नहीं पूरा राज्य नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है। यह राज्य के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सरकार के प्रयास से काफी हद तक नक्सलवाद पर अंकुश लगा है। एसपी प्रभात कुमार के कार्यकाल में भी बड़ी संख्या में नामी नक्सलियों को जेल भेजा गया है। जो उपलब्धि हासिल हुई उसे बनाए रखना है। विकास योजनाओं की सुरक्षा ही मेरी प्राथमिकता होगी। यह बात जिले के नए एसपी मयूर पटेल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कही। निवर्तमान एसपी प्रभात कुमार ने उन्हें पद भार सौंपा और पुष्पगुच्छ देकर शुभकामना भी दी। झारखंड कैडर के 2007 के एसपी मयूर पटेल पाकुड़, गढ़वा, पलामू, सीआइडी और विशेष शाखा में एसपी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी यहां के बारे में समझना है। किस तरह की समस्याओं से निपटना होगा। पुलिस के लिए किस तरह की चुनौती है। उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार कर, उस पर काम किया जाएगा। कुछ ऐसी बात सामने आएंगी, जिन्हें दूर करना होगा। जनता की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। योगदान के बाद उन्होंने डीएसपी अशोक कुमार, रोशन गुड़िया व अन्य थानेदार से जानकारी लिया एवम कई दिशा -निर्देश दिये .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *