दुमका।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के विधायक
डॉ अनिल मुर्मू को दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड प्रखंड स्थित उनके
पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ ईसाई रीति से अंतिम संस्कार किया
गया. अंतिम संस्कार में राज्य सरकार की ओर से समाज कल्याण मंत्री लुईस
मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह उपस्थित थे.मोके पर पर दुमका के सांसद
और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, पार्टी के
कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजमहल सांसद विजय
हांसदा, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन एवं चंपई सोरेन सहित
बड़ी संख्या में पार्टी नेता-कार्यकर्ता, हजारों ग्रामीण और परिवार के
लोग मौजूद थे.डॉ मुर्मू का मंगलवार की शाम दुमका में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया
था. बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को हेलीकाप्टर से
दुमका से रांची ले जाया गया था, जहां विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री,
मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. दुमका सदर अस्पताल
के सूत्रों के मुताबिक डॉ अनिल मुर्मू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.
47 वर्षीय डॉ मुर्मू को डायबीटिज और मिरगी से थी. मंगलवार की रात को ही
दुमका सदर अस्पताल के तीन डॉक्टरो की टीम ने उनके शव का पोस्टमार्टम
किया था, जिसमें मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना पाया गया. वहीं, महेशपुर
के विधायक और डॉ मुर्मू के बेहद करीबी रहे डॉ स्टीफन मरांडी ने कहा कि डॉ
मुर्मू को मिरगी थी.



पुलिस के जवानों ने 14 राउन्ड फायरिंग कर राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत
विधायक को दी अंतिम विदाई
दुमका.
लिट्टीपाड़ा के विधायक स्वर्गीय अनिल मुर्मू को पूरे राजकीय सम्मन के साथ
गुरूवार को पारम्परिक रीति से अंतिम विदाई दी गई। गोपीकान्दर प्रखंड के
रांगा गांव के रहने वाले स्वर्गीय अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर जैसे ही
गांव पहूँचा पूरे प्रखंड में स्वर्गीय अनिल मुर्मू के अंतिम दर्षन एवं
श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों हजार की संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे।
स्वर्गीय अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर ग्रमिणों ने पुष्प अर्पित कर
उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा भी
की गई। पुलिस के जवानों ने 14 राउन्ड फायरिंग कर उन्हें राजकीय सम्मान के
साथ अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू के अंतिम विदाई पर सांसद
षिबू सोरेन एवं विजय हांसदा, समाज कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी, कृषि
मंत्री रणधीर सिंह, विधायक हेमंत सोरेन, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक
नलिन सोरेन, विधायक चम्पई सोरेन, पूर्व विधायक साईमन मरांडी, पूर्व
विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक राॅबीन हेमब्रम, पूर्व विधायक हाजी
हुसैन अंसारी, जिला परिषद अध्यक्षा जोयेस बेसरा, झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष
सिंह, आयुक्त संताल परगना दिनेष चन्द्र मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक
अखिलेष कुमार झा, उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक मयूर
पटेल, डीएसपी अषोक कुमार सिंह, डीएसपी रौषन गुड़िया, चेयरमेन डिस्ट्रीक्ट
बोर्ड साहेबगंज, अध्यक्ष जिला परिषद पाकुड़, अध्यक्ष जिला परिषद साहेबगंज,
बसंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।








