Home / News / मार्च महीने से पूर्व सभी पेयजल आपूर्ति योजनाओ को अविलंब चालू करें-डॉ लुईस मरांडी

मार्च महीने से पूर्व सभी पेयजल आपूर्ति योजनाओ को अविलंब चालू करें-डॉ लुईस मरांडी

दुमका। समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी की अध्यक्षता में दुमका परिसदन
में पेयजल स्वच्छ्ता विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार
द्वारा वर्तमान में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री द्वारा यह
निर्देश दिया गया कि मार्च महीने से पूर्व सभी पेय जल आपूर्ति योजनाओ को
अविलंब चालू करें। मंत्री इस बात से नाराज़ भी दिखी, उन्होंने फटकार लगाते
हुए कहा कि पदाधिकारियो द्वारा विभाग को गलत रिपोर्ट दिया जा रहा है,बंद
योजना चालू बतायी जा रही है, उन्होंने कहा कि ऐसा अब नहीं चलेगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के सामने जगह की पहचान कर गर्मी आने से
पूर्व चापानल लगाने के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने के
काम में तेजी लाने एवं जहाँ पाइप का कनेक्शन हो गया है उससे लाभुको के घर
तक कनेक्शन शीघ्र करने का निर्देश दिया। दुमका के हिजला जलापूर्ति को भी
सही ढंग से चालु करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *