दुमका ।
आर्थिक अभाव में हादसे में घायल सनी को इलाज के लिए अब प्रशासन
से मदद की उम्मीद है। गरीबी के कारण परिवार के लोग उसका इलाज नहीं करा पा
रहे हैं। अब यह स्थिति आ गई है कि मां ने इलाज के लिए अपने घर को ही
गिरवी रख दिया। यंहा बता दे की 11 फरवरी को हवाई अड्डा के पास एक ऑटो पलट गया था।
इसमें सवार सात लोगों में शामिल 13 साल का सन्नी कुमार बुरी तरह घायल हो
गया। पुराना दुमका के कब्रिस्तान रोड निवासी सन्नी के जांघ की हड्डी टूट
गई। पिता रामू कुमार के पास इतना पैसा नहीं है कि वह बेटे का इलाज करा
सके। इलाज के अभाव में अब उसका पैर काम नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों की
मदद से बालक को वर्द्धमान के सेफ नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। अब
चिकित्सकों ने ऑपरेशन की बात कही है। इसका खर्च गरीब पिता वहन नहीं कर
सकता। पिता मानसिक रूप से बीमार हैं और बौंसी में रह रहे हैं। वहीं मां
दूसरे के घर में कामकाज कर किसी तरह पैसा की व्यवस्था करने में लगी है। उपायुक्त को भी आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है.
मां ने बेटे के इलाज के लिए गिरवी रखा घर,प्रशासन से लगाई मदद की गुहार








