Home / News / यूपी जीआरपी पुलिस ने 5 नाबालिक लड़की को बिकने से बचाया

यूपी जीआरपी पुलिस ने 5 नाबालिक लड़की को बिकने से बचाया

पाकुड़:
जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पुसरभीठा गांव की पाँच पहाड़िया नाबालिक लड़की को यूपी जीआरपी एवं चाईल्ड लाइन के सदस्य ने बरामद कर अमड़ापाड़ा पुलिस को सुपुर्द किया.मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात व्यक्ति ने पुसरभीठा के पांच नाबालिक लड़की इन सबो को उम्र 13 से 15 तक है इन सभी को काम के बहाने बहला फुसला कर दिल्ली बेचने जा रहा था उसी दौरान यूपी जीआरपी के पुलिस ने टुंडला स्टेशन पर ट्रेन में छापेमारी करते समय देखा की पांच नाबालिक लड़की को दो आदमी दिल्ली ले जा रहा है जीआरपी ने नाबालिक लड़की को अपने कब्जे लेकर टुंडला के चाईल्ड लाइन को जानकारी दिया।चाईल्ड लाइन के सदस्य जीत चांदना एवं फिरदौस अन्जुम ने नाबालिक लड़की से पूछताछ के दौरान अपना नाम एवं घर का पता पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा पुसरभीठा गांव बताया.आज चाईल्ड लाइन एवं जीआरपी के अजय सिंह ने अमड़ापाड़ा पहुँच कर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव टोप्पो को सुपुर्द किया.थाना प्रभारी सहदेव टोप्पो ने बताया की इस मामले के आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा.दलाल को किसी भी हालत में बख्शा नही जायेगा.

अमड़ापाड़ा से विनोद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *