Home / News / झारखंड में एक दिन में तीन मेडिकल कॉलेजों का हुआ शिलान्यास

झारखंड में एक दिन में तीन मेडिकल कॉलेजों का हुआ शिलान्यास

0025
उपराजधानी दुमका में हवाई सेवा जल्द-जयंत सिन्हा
दुमका : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व झारखंड की रघुवर दास सरकार ने झारखंड को दोहरा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के तीन प्रमंडलों के मुख्यालय में तीन नये बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भवन का शिलान्यास किया . मुख्यमंत्री ने दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विवि के दिग्घी कैंपस में ,पलामू में और शाम में हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया . दुमका में केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एलान किया कि उनका मंत्रालय अगले छह महीने में राज्य की उपराजधानी दुमका को हवाई सेवा उपलब्ध करायेगा. जयंत सिन्हा ने कहा कि दुमका से रांची के बीच हवाई सेवा शुरू होगी. उन्होंने कहा कि मैं भी दुमका का बेटा हूं और और छह महीने के अंदर इस शहर को हवाई सेवा उपलब्ध करवा दूंगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेजों की स्थापना के साथ ही झारखण्ड के लड़कों –लड़कियों को मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्वास्थ सुविधा उपलब्ध करना सरकार की पहली प्राथमिकता है . दुमका में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा की एक दिन में तीन मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास ऐतिहासिक घटना है.राज्य सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ लूईस मरांडी ने कहा कि मैं अनुकंपा की राजनीति नहीं करती हूं, जहां भी हूं अपनी मेहनत से हूं. दुमका में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज 293.8 करोड़ की लागत से 30 माह में बनेगा. यह 500 बेड का अस्पताल होगा. झारखण्ड राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को इसकी जिम्मेवारी दी गयी है. मुंबई की शापूरजी पलनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड मेडिकल कॉलेज बनायेगा. विश्वविद्यालय परिसर में बनने वाला यह सरकारी मेडिकल कॉलेज होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन 25 एकड़ जमीन के लिए एनओसी दे चुका है. मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने पर सिंडिकेट की भी हरी झंडी मिल चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *