संवेदक ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
………………………….
उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना में जमादार के पद पर कार्यरत धर्मदेव सिंह द्वारा सरकारी संवेदक सह ट्रस्टी सदस्य शिरडीधाम सांई मंदिर ट्रस्ट, कुरुवा, दुमका रमेश कुमार चैधरी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने व गाली-गलौज के साथ गोली मार देने की धमकी के विरुद्ध संवेदक चौधरी ने एस पी दुमका को आवेदन देकर जमादार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। दिन मंगलवार को पत्रकारों को उपरोक्त की जानकारी देते हुए सरकारी संवेदक सह ट्रस्टी सदस्य शिरडीधाम साईं मंदिर ट्रस्ट कुरुवा, दुमका चौधरी ने कहा कि दिन सोमवार को लघु सिंचाई विभाग में वे कुछ कार्य कर रहे थे इसी बीच कुरुवा स्थित उनके घर पर पत्नी के मोबाईल में एक काॅल आया जिसमें उनके विषय में खोजबीन की गई, साथ ही साथ उनकी पत्नी से भी गाली-गलौज के साथ बातचीत की गई। चौधरी के अनुसार उन्होनें मोबाईल सं0- 9470591021 पर काॅल लगाया और कहा कि मेरे द्वारा पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। यदि इस तरह की बात सामने आती है तो फिर जांच कर खुद के स्तर से कार्रवाई करते हुए सजा दें। 28 फरवरी 2017 दिन मंगलवार को मोबाईल सं0-7479962148 पर फोन आया जिसमें चौधरी को थाना बुलाया गया। चौधरी ने कहा कि जब वे थाना पहुँचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जमादार धर्मदेव सिंह ने नेतागिरी करते हो……….? ……….ड़ में गोली मार दूँगा जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। चौधरी ने कहा कि जमादार द्वारा ऐसे अशोभनीय, अमानवीय व असंवैधानिक बातें कहते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले जमादार को अपने सिनियर आँफिसरों का कोई डर नहीं रह गया है। खुलेआम आम आदमी को गोली मार देने की धमकी के साथ या तो उनका आर्थिक दोहन किया जाता है या फिर मानसिक रुप से उन्हें विकलांग बना दिया जाता है। एसपी दुमका से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए चौधरी ने जमादार के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया है।







