
दुमका।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन्डोर स्टेडियम दुमका में जिला साक्षरता समिति, महिलाओं की संस्था ‘वी’ ने संयुक्त रूप से संगोष्ठी, सम्मान समारोह सह जागरूकता रैली का आयोजन किया। संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेष चन्द्र मिश्र तथा दुमका के उपायुक्त एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा केक भी काटे गये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संताल परगना के आयुक्त दिनेष चन्द्र मिश्र ने कहा कि सरकार महिलाओं को सषक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां आज भी हमारे समाज में स्थापित है। दहेज लेना और देना दोनो ही हमें छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है जिसे हमसब को मिलकर खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटी को हर कीमत पर स्कूल भेजिये। उन्होंने कहा कि आज इस दिवस पर हम यह प्रण लें कि बेटा और बेटी में फर्क नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बेटी अगर पढ़ेगी तो ना हमें दहेज देना पड़ेगा ना ही उसके साथ कोई अत्याचार कर सकेगा। अपने बेटी को आखरी सांस तक पढ़ायें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सषक्त बनाने के लिए कानून सम्पत्ति से लेकर सभी चीजों पर बराबरी का हक देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।एक स्वच्छ समाज का निर्माण करने में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करें।लोगों को सम्बोधित करते हुए दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिंन्हा ने कहा कि षिक्षा से ही महिलाओं को सषक्त बनाया जा सकता है। महिलाओं को अगर स्वावलंबी बनाया जाय तो यह समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सम्बोधित करते हुए नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचाने एवं किसी के दबाव में ना रहें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि पति के कंधे से कंधे मिलकर चलें। उन्होंने कहा कि आज भी गांव में महिलाओं के साथ अत्याचार एवं उनकी सोच को दबाया जाता है। हमें जागना होगा एवं जगाना होगा। उन्होंने कहा कि आप सषक्त बनें तभी देष और राज्य का विकास होगा।इस अवसर पर महिलाओं कि संस्था ‘वी’ के मुख्य संरक्षिका समाज कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी एवं संरक्षिका जया सिन्हा ने महिला दिवस की शुभकामनायें दी जिसे, सिंहासन कुमारी ने सभा को अवगत कराया। इससे पूर्व महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली इन्डोर स्टेडियम दुमका से निकाली गई जिसे दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के प्रमुख चैक चैराहों से होते हुए इन्डोर स्टेडियम में समाप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साक्षरता समिति, महिलाओं की संस्था ‘वी’, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज), पेयजल एवं स्वच्छता की भूमिका रही। इस कार्यक्रम में संताल परगना के आयुक्त दिनेष चन्द्र मिश्र, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जिला षिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय, जिला षिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार., प्रो छाया गुहा,वैज्ञानिक के के शर्मा ,वी संस्था लता मूर्मू,स्मिता आनंद,नीतू झा, अन्नू,किरण तिवारी,पूर्णिमा पाडेय,की महिलायें एवं बड़ी तादाद महिलायें विभिन्न विद्यालय के छात्रायें उपस्थित थी। संताल परगना के आयुक्त एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेष चन्द्र मिश्र द्वारा 90 के दषक में साक्षरता अभियान में देष भर में दुमका का नाम रौषन करने के लिए तथा साक्षरता का दीया हर घर तक पहुंचाने के लिए मीना सिंह, रामगढ़ की नागो देवी, गोपीकान्दर की रेवती महारानी, भारती चटर्जी, मेरीनिला मरांडी, सिंहासन कुमारी को शाॅल एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।









