जिला वाॅलीवाॅल संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय वाॅलीवाॅल मैच का समापन आज पुलिस लाईन में हुआ। फाईनल मैच में शिकारीपाड़ा वाॅलीवाॅल क्लब ने पुलिस लाईन दुमका के टीम को 25-21, 25-19 एवं 25-23 से हराकर खिताब जीत लिया। आज के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने पारितोषिक वितरण किया तथा दोनो ही टीमों को अपनी बधाई एवं शुभकामनायेें दी। इस अवसर पर जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे जिला वाॅलीवाॅल संघ के सचिव आषिष कुमार बोस, शतरंज संघ के सदस्य वंशीधर पंडित के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
दो दिवसीय वाॅलीवाॅल मैच का समापन








