Home / News / मुख्यमंत्री रघुवर दास को गोपीकांदर में दिखाया गया काला झंडा

मुख्यमंत्री रघुवर दास को गोपीकांदर में दिखाया गया काला झंडा

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकांदर में रघुवर दास चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्हें काला झंडा दिखाया गया. बताया जा रहा है कि एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन वापस लेने की मांग को लेकर एक महिला ने जनसभा के बीच से काला झंडा दिखाया.यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीजेपी प्रत्याशी हेमलाल मूर्मू को वोट देने की अपील की. गौरतलब है कि लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमायी हुई है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है. भाजपा की ओर से जहां हेमलाल मूर्मू मैदान में हैं, वहीं झामुमो ने साइमन मरांडी को अपना प्रत्याशी बनाया है. लिट्टीपाड़ा सीट झामुमो विधायक अनिल मूर्मू का आकास्मिक निधन हो जाने के बाद खाली हो गयी थी. मोके पर खिजरी विधायक राम कुमार पाहन , युनीकी हांसदा ,इंदु मुर्मू आदि मोजूद थे .

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *