Home / News / पीएम का दौरा चुनाव आयोग रोके, बैलेट पेपर से हो लिट्टीपाड़ा चुनाव : हेमंत सोरेन

पीएम का दौरा चुनाव आयोग रोके, बैलेट पेपर से हो लिट्टीपाड़ा चुनाव : हेमंत सोरेन

दुमका : पूर्व सीएम व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड विधानसभा  में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने दुमका आवास में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर मांग की कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जगह बैलेट पेपर से करवाया जाये. हेंमत ने कहा कि लिट्टीपाड़ा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश से इवीएम लाया गया है, जिससे चुनाव परिणाम के प्रभावित होने का भय है.हेमंत ने कहा की अब ये चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है लिट्टीपाड़ा विधानसभा . हेमंत ने कहा की उप चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची के धुर्वा स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय के समक्ष धरना दिया. झारखंड मुक्ति मोर्चा की मांग किया है की आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह अप्रैल के साहेबगंज के प्रस्तावित दौरे पर रोक लगाये. प्रधानमंत्री के इस दौरे से लिट्टीपाड़ा उपचुनाव प्रभावित हो सकता है. रांची के धरने में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक कुणाल षाडंगी आदि शामिल हुए. प्रेस वार्ता में सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह , प्रवक्ता विनोद पांडेय, झामुमो नेत्री शबनम खातून आदि मोजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *