Home / News / पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कांग्रेस की पाइपलाइन योजनाओं का पीएम कर रहे शिलान्यास-उद्घाटन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कांग्रेस की पाइपलाइन योजनाओं का पीएम कर रहे शिलान्यास-उद्घाटन

दुमका : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में विकास के सवाल पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कांग्रेस विकास के मुद्दे पर हमेशा सजग रही है। साहिबगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन योजनाओं को धरातल पर उतारने का श्रेय बटोरने में लगे हैं दरअसल ये तमाम योजनाएं कांग्रेस सरकार की देन है। कांग्रेस की सरकार ने इन योजनाओं की शुरुआत की थी। कुछ योजनाएं जो पाइपलाइन में थी उसका शिलान्यास कर पीएम नरेंद्र मोदी अपना पीठ थपथपा रहे हैं। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने हिरणपुर जाने के क्रम में गुरुवार को सुबोधकांत कुछ देर यहां ठहरे थे। दुमका कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संताल परगना के सभी प्रखंड व पंचायत के सरकारी तंत्र को लगाया गया था। यह भी कह कर भीड़ जुटाई गई की साहिबगंज में रोजगार मेला लगा है जहां पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार देनेवाले हैं। कहा कि भीड़ जुटाने के नाम पर यहां की जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा खर्च किया गया है।मौके पर जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह , डॉ. सुशील मरांडी, राजा मरांडी, प्रो. मनोज अंबष्ठ, महेशराम चंद्रवंशी, प्रेम कुमार साह, शमशाद अंसारी, संजीत कुमार सिंह , शहरोज शेख, विलियम टुडू, स्टीफन मरांडी, मार्शल मरांडी, योगानंद सरकार, सागेन मुर्मू, बारिश मुर्मू, भगवान दास मुर्मू, बसंती हांसदा, मीनू मरांडी, तोवियस मुर्मू, बलायचंद्र लायक, विजय मरांडी, अरबी खातून समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *